TATA ALTROZ RACER :- नमस्कार दोस्तों आज हम आपको एक ऐसी गाड़ी के बारे में बताने वाले हैं जो गाड़ी फिलहाल भारत में लॉन्च नहीं की गई है लेकिन हमारी जानकारी के अनुसार जल्द ही भारत में यह गाड़ी लांच की जाएगी हम बात कर रहे हैं TATA ALTROZ RACER गाड़ी के बारे में यह गाड़ी जून 2024 में भारत में लांच होने की पूरी संभावना है अगर आप भी कोई नई गाड़ी लेने का प्लान कर रहे हैं तो एक बार रुक जाइए पहले इस गाड़ी के फीचर जान लीजिए !
आज के इस आर्टिकल में हम आपको इस गाड़ी की पूरी जानकारी देंगे जैसे इस गाड़ी के वेरिएंट इस गाड़ी के फीचर और इस गाड़ी की कीमत और इसके माइलेज के बारे में !
TATA ALTROZ RACER
यह गाड़ी एक फाइव सीटर कार है जिसमें पांच लोग आसानी से बैठ सकते हैं जानकारी के अनुसार इसमें हमें वही इंजन मिलेगा जो टाटा नेक्सोन में दिया जाता है यह इंजन 1200 सीसी का 1.2 लीटर टर्बो पैट्रोल इंजन होगा इसमें हमें सिक्स स्पीड का गियर बॉक्स दिया जाएगा !
TATA ALTROZ RACER के फीचर
हालांकि अभी तक टाटा कंपनी ने इस गाड़ी के सारे फीचर का खुलासा नहीं किया गया है लेकिन लीक के मुताबिक इस गाड़ी में हमें सनरूफ मिलेगा, क्रूज कंट्रोल दिया जाएगा कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और टच स्क्रीन के साथ सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी दिया जाएगा इसके अलावा इसमें मैं वायरलेस चार्जर ड्यूल जॉन क्लाइमेट कंट्रोल जैसे प्रीमियम फीचर भी मिल जाएंगे !
अगर इसके सेफ्टी फीचर की बात करें तो इसमें हमें फ्रंट में दो और बैग चाइल्ड सेफ्टी ABS के साथ EBD, रियर पार्किंग सेंसर जैसे प्रीमियम सेफ्टी फीचर भी दिए जाएंगे !
TATA ALTROZ RACER की कीमत
क्योंकि अभी तक इस गाड़ी को लॉन्च नहीं किया गया है तो इसकी कीमत का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है लेकिन लीक्स के अनुसार इस गाड़ी की कीमत हमें 10 लाख से 11 लाख के बीच मिल सकती है अगर यह गाड़ी 10 लाख के अंदर आती है तो आपके लिए सबसे अच्छा विकल्प हो सकता है क्योंकि टाटा की गाड़ियां काफी ज्यादा मजबूत और इनकी सर्विस भी काफी अच्छी होती है

TATA ALTROZ RACER मुकाबला
इस गाड़ी का सीधा मुकाबला हुंडई i10, i20, मारुति स्विफ्ट, मारुति ब्रेजा जैसी गाड़ियों से होगा
दोस्तों यह जो जानकारी हमने आपको इस गाड़ी के बारे में दी है यह सारी जानकारी हमने आपको इंटरनेट से इकट्ठा करके दी है किसी भी प्रकार का निर्णय लेने से पहले एक बार शोरूम पर जरुर विजिट करें और आपको यह आर्टिकल कैसा लगा हमें जरूर बताएं इसके लिए आप कमेंट करें और अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा है तो आप अपने दोस्तों को शेयर जरूर करें !








