MARUTI SWIFT 2024 :- अगर आप लोग 2024 में कोई कार लेने की सोच रहे है जिसकी कीमत 8 से 10 लाख रु तक हो तो आज हम आपको एक ऐसी ही शानदार कार के बारे में बताने वाले है जिसका नाम है MARUTI SWIFT 2024
दोस्तों मारुती कम्पनी ने 2024 में SWIFT को बिलकुल नए अंदाज़ में लॉन्च किया है जिसमें आपको नए फ़ीचर नया इंटीरियर और नया एक्सटीरियर मिलेगा जो इस कार की लुकिंग में 4 चाँद लगा देता है आज के इस आर्टिकल में हम आपको नयी SWIFT 2024 के बारे में पूरी जानकारी देंगे हम बताएंगे आपको इसके वेरिएंट और इसके माइलेज, कीमत और फ़ीचर के बारे में
MARUTI SWIFT 2024
MARUTI कम्पनी की SWIFT कार शुरू से ही भारतीय कार बाज़ार में अपनी अलग पहचान बनाये हुए है इसी के चलते MARUTI कम्पनी ने इस कार को फिर से नए अंदाज़ में लॉन्च किया है अब इस नयी कार में आपको एडवांस फ़ीचर और एडवांस सेफ्टी फ़ीचर मिलेंगे तो सबसे पहले हम आपको इसमें मिलने वाले इंजन के बारे में बताते है
MARUTI SWIFT 2024 इंजन
इस गाड़ी में आपको 1197 CC का 1.2 लीटर का 3 सिलेंडर इंजन दिया गया है इस शानदार गाड़ी में आपको 5 स्पीड मैन्युअल और ऑटोमैटिक गियर बॉक्स दिया गया है , पहली बार में इसमें आपको ऑटोमैटिक वेरिएंट की चॉइस मिल रही है
MARUTI SWIFT 2024 इंटीरियर और एक्सटीरियर
इस गाड़ी की लुकिंग में बहोत सारे बदलाव किये गए है सबसे पहले इसमें आपको फ्रंट में LED हेड लाइट प्रोजेक्टर हेडलैंप के साथ मिलती है और नयी ग्रिल के साथ मारुती सुजुकी का लोगो दिया गया है और इंटीरियर की बात करें तो इसमें फुल ब्लैक डैशबोर्ड दिया गया है और अडजस्टेबल ड्राइवर सीट और फुल एडवांस फ़ीचर मिलते है अब इसमें पहले से ज्यादा स्पेस और आरामदायक सीट मिल जाती है
फ़ीचर
सबसे पहले इसमें माउंटेड मल्टी कंट्रोल स्टेयरिंग और टच इन्फो सिस्टम जिसमें वायरलेस कनेक्टिविटी दी गयी है सेमि डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले , ऑटो AC , वायरलेस चार्जर और क्रूज़ कंट्रोल जैसे प्रीमियम फ़ीचर मिल जाते है इसके अलावा इसमें कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, पुश बटन स्टार्ट स्टॉप और एडवांस इंटरनेट फ़ीचर मिलते है
अगर सेफ्टी फ़ीचर की बात करें तो इसमें 6 एयर बैग की सेफ्टी, ऑटो ब्रेकिंग सिस्टम, ABS EBD, पार्किंग सेंसर , पार्किंग कैमरा और ओवर स्पीड अलर्ट, सीट बेल्ट रिमाइंडर और चाइल्ड सेफ्टी मिलती है
यह भी पढ़ें –
HUNTER 350 बुलेट का नया अवतार है दमदार, फ़ीचर है एडवांस और माइलेज है 40 का
Honda Activa 6G ये स्कूटर है लड़कियों की पहली पसंद इसके फ़ीचर और माइलेज में हुआ बदलाव
bajaj freedom cng bike | इस बाइक में मिलेगा सबसे ज्यादा माइलेज और कीमत 1 लाख से भी कम
TOYOTA INNOVA CRYSTA | नेताओं और अफसरों की पहली पसंद है ये गाड़ी 2024 में इसमें मिलते है खास फ़ीचर
कीमत
मारुती कम्पनी की इस शानदार कार की कीमत 7 लाख रु एक्स शोरूम से शूरु हो जाती है और इस गाड़ी के टॉप मॉडल की कीमत 9 लाख 50 हजार रु एक्स शोरूम तक जाती है
MARUTI कम्पनी ने SWIFT को 4 वेरिएंट में लॉन्च किया है इस कार में आपको 6 मोनो टोन कलर और 3 ड्यूल टोन कलर मिलते है









