नमस्कार दोस्तों आज हम आपके लिए लेकर आए हैं एक ऐसी बाइक की जानकारी जो लोगों को काफी ज्यादा पसंद आ रही है जी हां दोस्तों हम आपको बताने जा रहे हैं ROYAL ENFIELD SHOTGUN 650 के बारे में रॉयल एनफील्ड कंपनी ने इस बुलेट को अभी हाल ही 2024 में लॉन्च किया है आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे इस गाड़ी के फीचर इसमें मिलने वाला माइलेज और इसकी कीमत के बारे में तो चलिए दोस्तों शुरू करते हैं
SHOTGUN 650
ROYAL ENFIELD कंपनी ने अपनी इस बुलेट को मात्र तीन वेरिएंट में लॉन्च किया है तीनों ही वेरिएंट में कुछ कॉस्मेटिक बदलाव और हल्के-फुल्के फीचर्स में भी बदलाव देखने को मिलेंगे ROYAL ENFIELD ने इस बुलेट को पहले से काफी ज्यादा पावरफुल बनाया है और इसकी लुकिंग आप लोगों को देखते ही पसंद आ जाएगी सबसे पहले हम आपको इसके इंजन के बारे में जानकारी देंगे
SHOTGUN 650 ENGINE
इस शानदार बुलेट में हमें 648 CC का पावरफुल bs6 इंजन दिया गया है इस बुलेट में हमें 6 स्पीड का गियर बॉक्स मिलता है यह एडवांस इंजन एयर ऑयल कूल्ड तकनीक पर आधारित है इसमें हमें डुएल चैनल Abs सिस्टम दिया गया है
SHOTGUN 650 फीचर्स
रॉयल एनफील्ड बुलेट अपनी मजबूती के लिए जानी जाती है तो इसीलिए यह कंपनी अपनी बुलेट्स में ज्यादा फीचर्स नहीं देती लेकिन इस बुलेट में आपको अच्छे-अच्छे फीचर्स मिल जाएंगे इसमें फ्रंट ओर रियर दोनों में Led लाइट्स दी गई है डिजिटल टेकोमीटर और फ्यूल इंडिकेटर दिया गया है इसमें स्पीडोमीटर और ओडोमीटर एनालॉग में मिलते हैं इस बाइक के तीनों वेरिएंट में हमें स्प्लिट सीट का ऑप्शन मिलता है
इसके अलावा इसमें फ्रंट और रियर दोनों में शानदार ड्यूल एलॉय व्हील्स के साथ ट्यूबलेस टायर और फ्रंट और रियर दोनों में ड्यूल डिस्क ब्रेक दिए गए हैं इसके अलावा इसमें हमें दो साइलेंसर मिल जाते हैं जो कि इसकी आवाज को काफी लाउड बनाते हैं और आपको वही पुराने ROYAL ENFIELD का फील आता है

SHOTGUN 650 माइलेज
रॉयल एनफील्ड कंपनी दावा करती है कि ROYAL ENFIELD का SHOTGUN 650 बुलेट आपको 24 से 25 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देने की क्षमता रखता है
SHOTGUN 650 कीमत
क्योंकि ROYAL ENFIELD कंपनी ने इस बुलेट को काफी प्रीमियम रेंज में रखा है तो इस बाइक की कीमत की शुरुआत लगभग 4 लाख रुपए से हो जाती है








