दोस्तों आज के दौर में भारत में ELECTRIC CAR का दौर चल रहा है पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को देखते हुए हर आदमी यही चाहता है कि वह ELECTRIC CAR ले इलेक्ट्रिक गाड़ी पेट्रोल डीजल के मुकाबले सस्ती पड़ती है लेकिन साथ में हर कोई यह भी चाहता है कि उसे इलेक्ट्रिक गाड़ी में अच्छे खासे फीचर हो ज्यादा सेफ हो तो आज किस आर्टिकल में मैं आपको कुछ ऐसी इलेक्ट्रिक गाड़ियों के बारे में बताएंगे जो कम कीमत में अच्छे फीचर देती हैं और साथ में ही फास्ट चार्ज हो जाती है तो चलिए जानते हैं इन गाड़ियों के बारे में
ELECTRIC CAR
वर्तमान में अगर भारत में इलेक्ट्रिक कारों की बात करें तो भारत में फिलहाल 40 से भी अधिक इलेक्ट्रिक कार चलती हैं इन कारों में Tata Punch से लेकर Bmw तक इलेक्ट्रिक कार हैं अगर हम भारत में इलेक्ट्रिक कारों की कीमत की बात करें तो इसमें 6 लाख रु से शुरू होकर 2 करोड रुपए तक इलेक्ट्रिक कार मिल जाती है आज हम आपको अपनी इस आर्टिकल में कुछ ऐसे इलेक्ट्रिक कारों के बारे में बताएंगे जिनकी कीमत कम है लेकिन उसमें फीचर हमें करोड रुपए के मिल जाएंगे
Tata punch Ev
टाटा कंपनी की ELECTRIC CAR इलेक्ट्रिक कारों में सबसे सस्ती कार है इस कार में हमें एडवांस फीचर और एडवांस सेफ्टी तो मिलती है साथ ही इस कर की रेंज भी बहुत ज्यादा है एक बार फुल चार्ज करने पर यह कार 350 किलोमीटर से लेकर 400 किलोमीटर तक चल जाती है
अगर हम बात करें इसके चार्ज होने की स्पीड की तो फास्ट चार्ज करने पर यह कर 1 घंटे में 80% तक चार्ज हो जाती है वहीं अगर नॉर्मल चार्ज करते हैं तो इस कर को फुल चार्ज होने में तीन से 3:30 घंटे का समय लगता है
TATA PUNCH Ev कार को ही टाटा IPL की ऑफिशियल कार चुना गया है
Tata punch ev feature
टाटा की ev कार एक फाइव सीटर कर है जिसमें पांच लोग आराम से बैठ सकते हैं साथ ही में टाटा कंपनी ने इस कार को पांच वेरिएंट में लॉन्च किया है इसमें हमें 10 इंच का टच इन्फोटेनमेंट सिस्टम मिलता है जो की एंड्रॉयड और एप्पल कर प्ले दोनों को सपोर्ट करता है इसके अलावा इसमें हमें डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले देखने को मिलता है सेफ्टी के लिए इसमें एयरबैग दिए गए हैं इमरजेंसी ब्रेक. पार्किंग कैमरा और वायरलेस चार्जर जैसे प्रीमियम फीचर भी मिल जाते हैं इसके अलावा टॉप मॉडल में हमें इसमें सनरूफ मिलता है केबिन में हमें एयर प्यूरीफाय सिस्टम मिलता है एडजेस्टेबल स्टेरिंग ऑटो हॉल के साथ इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी जैसे प्रीमियम फीचर भी मिल जाते हैं
टाटा की शानदार कार की कीमत 10 लाख रुपए से शुरू हो जाती है
MAHINDRA XUV 400
अभी मार्केट में महिंद्रा की कारों का क्रेज चल रहा है फिर चाहे आप बात कर लो महिंद्रा थार की या फिर बात कर लो आप महिंद्रा की स्कॉर्पियो की इन गाड़ियों की डिमांड दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है इसी के चलते महिंद्रा ने ELECTRIC CAR की दुनिया में अपनी महिंद्र एक्सयूवी 400 को लांच किया है जिसमें हमें काफी यूनीक फीचर मिलते हैं तो चलिए जानते हैं महिंद्र एक्सयूवी 400 के फीचर के बारे में
MAHINDRA XUV 400 के फीचर
महिंद्रा की इस गाड़ी का लुक सबसे हटके डिजाइन किया गया है जो देखने में बहुत ही ज्यादा आकर्षक लगता है यह गाड़ी महिंद्रा की एक फाइव सीटर ELECTRIC CAR है जिस कंपनी ने अलग-अलग वेरिएंट और 12 कलर में लॉन्च किया है महिंद्रा कंपनी दावा करती है कि यह गाड़ी 8 सेकंड में जीरो से 100 किलोमीटर की रफ्तार पकड़ लेती है और एक बार चार्ज करने पर यह गाड़ी 350 किलोमीटर तक चल जाती है
इसके अलावा इसमें मैं कई प्रीमियम फीचर जैसे माउंटेड स्टेरिंग टच डिस्प्ले डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले Abs Ebd पार्किंग कैमरा पार्किंग सेंसर और सनरूफ भी मिलता है वायरलेस चार्जर, वेंटीलेटेड सीट, इस सेगमेंट में इस गाड़ी में हमें सबसे ज्यादा बूट स्पेस मिलता है
महिंद्रा की इस गाड़ी की कीमत 15 लाख रुपए से शुरू हो जाती है
KIA ev6
इलेक्ट्रिक कारों की दुनिया में इस कार का नाम प्रीमियम कारों में आता है किया कंपनी ने इस कार को दो वेरिएंट में लॉन्च किया है यह कार केवल ऑटोमेटिक वेरिएंट में ही आती है NCAP कार क्रैश टेस्ट मैं इस कार ने फाइव स्टार की रेटिंग ली है जिस वजह से यह माना जा सकता है कि यह कर हमारे लिए दूसरी कारों से अधिक सेफ है यह कंपनी ने इस कार को पांच कलर में लॉन्च किया है
KIA ev6 फीचर
यह शानदार कार हमें रियर व्हील ड्राइव और ऑल व्हील ड्राइव दोनों ऑप्शन में मिलती है इस कर में मैं बेहतरीन एडवांस फीचर के साथ एडवांस सेफ्टी फीचर भी मिलते हैं यह कर केवल 5 सेकंड मैं ही 100 की रफ्तार पकड़ लेती है इसके अलावा इस कार को एक बार चार्ज करने पर यह कार 700 किलोमीटर तक चल जाती है इस कार की टॉप स्पीड 200 किलोमीटर प्रति घंटा तक जाती है
इसमें मैं एडवांस स्टेरिंग ड्यूल कर्व्ड टच डिस्प्ले और साथ में डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलता है म्यूजिक के लिए इसमें मैं मेरिडियन के स्पीकर मिलते हैं वायरलेस चार्जर वेंटीलेटेड सीट और ड्यूल जोन क्लाइमेट कंट्रोल मिल जाता है इसमें हमें सनरुफ की सुविधा भी दी गयी है
इस शानदार कार की कीमत ₹60 लाख से शुरू होती है









